Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Suicides Linked to Abuse Friends Assaults Lead to Deaths in Lucknow

दोस्तों की पिटाई से परेशान हो युवक ने लगाई फांसी

Lucknow News - फांसी का वीडियो मोबाइल में किया रिकार्ड फैजुल्लागंज में हुई घटना लखनऊ, संवाददाता। फैजुल्लागंज में

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 28 June 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
दोस्तों की पिटाई से परेशान हो युवक ने लगाई फांसी

फैजुल्लागंज में दोस्तों की पिटाई से परेशान होकर शुक्रवार रात पल्लेदार शिवा विश्वकर्मा (28) ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने का वीडियो उसने अपने मोबाइल में रिकार्ड भी कर लिया। फांसी लगाने से पहले चार दोस्तों के नाम की एक ऑडियो क्लिप रिकार्ड कर पत्नी को भेजा। मड़ियांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फैजुल्लागंज के यशनगर निवासी शिवा विश्वकर्मा (28) सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला में पल्लेदारी करता था। पत्नी आशा का आरोप है कि शुक्रवार को शिवा काम कर गया था। जहां शराब के नशे में उसके कुछ दोस्तों ने शिवा की पिटाई कर दी थी।

शिवा के एक दोस्त ने उन्हें यह जानकारी दी थी। रात 11 बजे शिवा घर आ गया। घर पहुंचने पर उन्होंने मारपीट के बारे में पूछा पर वह टाल गया। इसके बाद वह कमरे मेंचला गया। वह कमरे में गई तो शिवा ने उन्हें बच्चों के साथ छत पर भेज दिया। कुछ देर बाद वह नीचे आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पुलिसकर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़कर वह भीतर गई तो शिवा कमरे में दुपट्टे से फंदे के सहारे लटके हुए थे। परिवार में तीन बच्चे तनिष्क, साध्विक और ईशान हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवांनद मिश्रा के मुताबिक मारपीट की भी पुलिस कंट्रोल रूम या थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई थी। परिवार वालों ने इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फांसी लगोन का वीडियो मोबाइल में किया रिकार्ड शिवा ने फांसी लगाने का वीडियो अपने मोबाइल में रिकार्ड किया। फांसी लगाने से पहले शिवा ने मोबाइल का कैमरा ऑन कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि उसने पंखे में दुपट्टे के फंदा बनाकर लटक गया। कुछ ही सेकंड में उसकी जान चली गई। पत्नी को दोस्तों के नाम की ऑडियो क्लिप भी भेजी आशा ने बताया कि पति शिवा ने फांसी लगाने के पहले एक ऑडियो रिकार्ड कर उसे भेजा था। जिममें उसने चार लड़कों द्वारा पिटाई किए जाने की बात कही है। बच्चों के साथ छत पर होने के कारण वह मोबाइल नहीं देख पाई। समय पर उसने ऑडियो सुन लिया होता तो शायद वह अपने पति को बचा लेती। बिटिया मुझे माफ कर देना... आई लव यू लिखकर लगा ली फांसी ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप तीन माह पहले पत्नी की मौत के बाद कराया था दहेज उत्नीड़न का मुकदमा ससुर समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज हुआ मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। न्यू हैदराबाद इलाके में शनिवार को विष्णु कामता प्रसाद ने फांसी लगा ली। युवक के खिलाफ महानगर कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। जिसके चलते ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। यह बात युवक ने तीन पन्ने के सुसाइड नोट में लिखी। साथ ही बेटी के लिए आई लव यू और मां से खुदकुशी करने पर माफी मांगी। सुसाइड नोट के आधार पर महानगर पुलिस ने युवक के ससुर समेत चार लोगों पर आत्हहत्या की धारा में उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। जमीन अपने नाम करवाने का बना रहे हैं दबाव न्यू हैदराबाद निवासी विष्णु कामता प्रसाद (30) यूपी प्रोजेक्क्ट कार्पोरेशन में संविदा कर्मी था। विष्णु की शादी 22 अप्रैल 2021 को शालिनी के साथ हुई थी। पत्नी की तीन माह पहले मौत हो गई थी। घर में वह अपनी मां के साथ रह रहा था। शनिवार सुबह विष्णु का शव कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस के मुताबिक विष्णु के पास से तीन पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि पत्नी शालिनी की तीन माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने महानगर कोतवाली में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौत के बाद से ससुर भारत सोनी, सास ममता सोनी, साले संतोष और आकाश पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ससुराल वाले उसकी जमीन अपने नाम करवाना चाहते हैं। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मां की तहरीर पर सुसाइड नोट के आधार पर ससुर समेत ससुराल के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बिटिया के बिना मैं नही रह सकता हूं विष्णु कामता प्रसाद के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पत्नी शालिनी और तीन वर्षीय बेटी रिद्धिमा से बुहत प्यार करता था। पत्नी की मौत के बाद सुसराल वाले उसके प्यारी बिटिया को भी जबरदस्ती उठाकर लेकर चले गए। बिटिया के बिना वह नहीं रह सकता है। उसकी मौत के बाद बिटिया को दादी और बुआ के भेजवाया जाए। उसे अपने सुसराल वालों पर भरोसा नहीं है। पुजारी ने फांसी लगाई दुबग्गा के बेगरिया में पुजारी आलोक तिवारी (25) ने फांसी लगा ली। दो माह पहले वरीक्षा हुई थी। नवंबर में शादी तय थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बेगरिया निवासी रूबी ने बताया कि बेटा आलोक तिवारी शुक्रवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। काफी देर बाद भी सोकर न उठने पर वह बेटे आलोक को जगाने गई तो वह पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटके हुए थे। परिवार में पिता सोनू, मां रूबी व दो भाई हैं। इंस्पेक्टर दुबग्गा के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर का शव फंदे से लटकता मिला, हत्या का आरोप आशियाना के रश्मीखंड में ड्राइवर करन (30) का शव शुक्रवार का फंदे पर लटकता मिला। भाई ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा जांच की मांग की है। आशियाना के रश्मीखंड में किराए के मकान में रह रहे राजे के मुताबिक भाई करन का कुछ समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व उसके सालों ने करन की पिटाई कर दी थी। जिसका मुकदमा करन ने पीजाआई कोतवाली में दर्ज कराया था। राजे ने बताया कि शुक्रवार रात मां कांतिदेवी कैलाशपुरी में रह रही बेटी दीपू के घर गई थीं। करन घर पर अकेला था। इस बीच मकान मालिक की पत्नी ने देखा कि करन फंदे से लटका हुआ है। इंस्पेक्टर आशियाना के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें