Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Accident in Mohanlalganj Woman Killed by Bolero After Tire Burst

टायर फटने से अनियंत्रित बोलेरो ने महिला को रौंदा

Lucknow News - मोहनलालगंज के गौरा में गुरुवार को टायर फटने से एक अनियंत्रित बोलेरो ने महिला शिवदेवी को रौंद दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 26 June 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
टायर फटने से अनियंत्रित बोलेरो ने महिला को रौंदा

मोहनलालगंज के गौरा में गुरुवार को हुआ हादसा एपेक्स ट्रॉमा में महिला ने दम तोड़ा मोहनलालगंज, संवाददाता मोहनलालगंज के गौरा में गुरुवार को टायर फटने से अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे टहल रही महिला को रौंद दिया। इसके बाद बेकाबू बोलेरो गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। तेलीबाग निवासी फर्नीचर व्यापारी छत्रपाल परिवार के मोहनलालगंज के गौरा में रहते हैं। छत्रपाल की पत्नी शिवदेवी (48) गुरुवार सुबह टहलने निकली थी। पुलिस के मुताबिक शिवदेवी सुबह छह बजे गौरा पहुंची थी तभी रायबरेली से लखनऊ की तरफ आ रही तेज रफ्तार बोलेरो का अगला टायर फट गया।

टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई। बोलेरो शिवदेवी को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। राहगीरों की मदद से आनन- फानन में शिवदेवी को सीएचसी भेजवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें एपेक्स ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान शिवदेवी ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक छत्रपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। बेकाबू बोलेरो देख मची भगदड़ टायर फटने से बोलेरो बेकाबू हो गई। बेकाबू गाड़ी देख लोग चीख पुकार मचाते हुए इधर- उधर भागने लगे। शिवदेवी बोलेरो की चपेट में आ गई। वहीं, पास से गुजर रहे तीन अन्य लोगों की जान बच गई। बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक पलटी, एक की मौत मोहनलालगंज, संवाददाता मोहनलालगंज के मऊ में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही, पीछे बैठा साथी घायल हो गया। मऊ गांव निवासी राहुल रावत (26) अपने साथी सुधीर रावत (30) के साथ बाइक से गुरुवार को अतरौली मोड़ से घर लौट रहा था। बाइक राहुल चला रहे था। वह कुछ दूर आगे बढ़े ही थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों कुछ दूर बाइक समेत घिसटते चले गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुधीर का एपेक्स ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें