Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSwami Prasad Maurya Forms New Political Front with Nine Parties for 2027 Elections

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया नया मोर्चा, सीएम पद के दावेदार घोषित

Lucknow News - स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नौ दलों के साथ एक नया राजनीतिक मोर्चा बनाया है। उन्होंने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को एकत्र करने की रणनीति बनाई है। मोर्चा भाजपा के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 12 June 2025 06:50 PM
share Share
Follow Us on
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया नया मोर्चा, सीएम पद के दावेदार घोषित

लखनऊ। विशेष संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब नौ दलों को साथ लेकर एक नया राजनीतिक मोर्चा बनाया है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर इन छोटे छोटे दलों को एकत्र कर स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़ों व दलितों व अल्पसंख्यको को साधने की रणनीति बनाएंगे। गुरुवार को राजधानी में इन दलों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में नया राजनीतिक मोर्चा बनाने का ऐलान किया। मोर्च ने ऐलान किया कि ‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सिद्धांत को लेकर वह आगे विधानसभा चुनाव लड़ेगा। खास बात यह कि मोर्च में शामिल दलों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें पद कोई लालच नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि उन्हें पद को कोई लालच नहीं है। सभी पार्टियों की तरफ़ से उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान की कसम खा कर सत्ता में पहुंचने वाले संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बीजेपी सरकार आरक्षण को भी ख़त्म कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक समाज में भय और दहशत पैदा कर भाईचारा खत्म कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य इस मोर्चे के जरिए भाजपा को नुकसान पहुंचाएंगे या सपा के वोट में सेंधमारी करेंगे या अपने लिए कोई स्थान बना पाएंगे यह अहज सवाल है। यह संभावना है कि मोर्चा चुनावी महज वोट काटने वाला बन कर न रह जाए। यह दल मोर्चे में शामिल हुए स्वामी प्रसाद पार्टी ने अपनी पार्टी अपनी जनता पार्टी को नवगठित मोर्च में शामिल किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय समानता दल के अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री, सम्यक पार्टी के अध्यक्ष राज मणि सुव्वैया राय व संस्थापक पूर्व आईएएस तपेंद्र प्रसाद, जनसेवा दल सेवा के अध्यक्ष विनेश ठाकुर, पोलिटिकल जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ व संस्थापक व पूर्व आईपीएस बीपी अशोक, लोक हित समाज पार्टी अध्यक्ष सत्य नारायण मौर्य, स्वतंत्र जनता राज पार्टी अध्यक्ष घनश्याम कोरी, सबका दल यू के अध्यक्ष प्रमोद लोधी, व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी भी इस मोर्चे में शामिल हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें