Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPower Supply Disruption in Various Areas Due to Repair Work on Saturday

शहर के कई क्षेत्रों में कल बिजली संकट रहेगा

Lucknow News - शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सुधार और मरम्मत कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उतरेठिया, आशुतोष नगर, कानपुर रोड, अर्जुनगंज और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न समय पर बिजली कटौती...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 17 May 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
शहर के कई क्षेत्रों में कल बिजली संकट रहेगा

बिजली सुधार और मरम्मत कार्यों के कारण शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उतरेठिया न्यू उपकेंद्र से सुबह 8 से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। आशुतोष नगर फीडर, इंद्रलोक विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कानपुर रोड पर हाईडिल कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 10 से अपराह्न 03 बजे तक कटौती रहेगी। अर्जुनगंज क्षेत्र के फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9:30 से शाम 05 बजे तक व कनकहा और फतेखेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। हबीबपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर 01 बजे तक, बंदरियाबाग क्षेत्र में सुबह 09 से अपराह्न 03 बजे तक, अंबेडकर तिराहा फीडर क्षेत्र में अपराह्न 03 से शाम 04 बजे तक, आश्रम रोड फीडर से जुड़े क्षेत्र में दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक, कमला कपूर पार्क, सीएसआईआर कॉलोनी और आसपास सुबह 10 से अपराह्न 03 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

चंद्रशेखर पार्क, चांदगंज गार्डेन और आसपास सुबह 10 से शाम 05 बजे तक और बक्कास फीडर से सुबह 10:40 से 11:40 बजे तक कटौती रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें