Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPower Outages Persist Despite Normal Weather Residents Struggle with Heat

विराज और विराट खंड में आधी रात घंटों गुल रही बिजली

Lucknow News - हाल के दिनों में मौसम सामान्य होने के बावजूद बिजली फाल्ट की समस्या कम नहीं हो रही है। गोमती नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे। कई स्थानों पर केबिल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 27 June 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
विराज और विराट खंड में आधी रात घंटों गुल रही बिजली

मौसम सामान्य होने के बाद भी बिजली फाल्ट कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार की देर रात फाल्ट आने के कारण गोमती नगर के विराज खंड और विराट खंड में घंटों बिजली गुल रही। लोग गर्मी से परेशान रहे। उधर, भूमिगत केबिल में फाल्ट आने से ग्रीन हाइट अपार्टमेंट, कल्याणपुर में शुक्रवार को ढाई घंटे बिजली गुल रही। सब स्टेशन अहीबरनपुर में सीटी जलने से इससे जुड़े क्षेत्रों में डेढ़ घंटे आपूर्ति बाधित हुई। विराजखंड में रात करीब तीन बजे 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे 11 केवी फीडर ठप पड़ गया। जिसके कारण विराजखंड दो की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

सुबह करीब पांच बजे तार को ठीक करके लगाया गया। तब आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। ठीक से सो नहीं पाए। सुबह बिजली आने पर राहत मिली। विराटखंड में करीब नौ बजे चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर की एबीसी केबल में आग लग गई, जिससे कई लीडें जल गईं। पूरे विराटखंड की बिजली गुल हो गई। करीब एक बजे के बाद एबीसी लाइन को बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। सब स्टेशन अहीबरनपुर से जुड़े 11केवी कदम रसूल फीडर की सीटी रात 9.14 मिनट पर जल गई। जिसके कारण इससे जुड़े लगभग दो हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग ने लगभग डेढ़ घंटें की मरम्मत के बाद क्षतिग्रस्त सीटी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की। ग्रीन हाइट अपार्टमेंट में ढाई घंटे आपूर्ति बाधित रही विकास नगर उपकेंद्र 11 केवी कल्याणपुर पश्चिम फीडर के तहत ग्रीन हाइट अपार्टमेंट कल्याणपुर 11 केवी लाइन की भूमिगत केबल में शुक्रवार शाम 6.10 बजे फॉल्ट आ गया। इस दौरान उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। रात 8.40 बजे फाल्ट को सही कर के आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान ढाई घंटे तक उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। मोहनलालगंज में खंभा टूटा बिजली गुल मोहनलाल गंज सब स्टेशन के फीडर कनकहा में आरडीएसएस के तहत एबीसी बदलने के दौरान करीब पांच बजे जर्जर खंभा टूटकर गिर गया। मोहनलाल गंज पुराने सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात नौ बजे के बाद नया खंभा बदल कर आपूर्ति बहाल की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें