Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow University B Tech Student Akanksha Singh Selected as Sub Lieutenant in Indian Navy
एलयू छात्रा नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयनित
Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय की बीटेक छात्रा आकांक्षा सिंह का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 2024 बैच की छात्रा हैं और उन्हें शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत नियुक्ति...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 13 June 2025 06:50 PM

लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीटेक की छात्रा आकांक्षा सिंह का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। आकांक्षा अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 2024 बैच की छात्रा हैं। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि आकांक्षा का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत हुआ है। जिसके तहत वह इलेक्ट्रिकल अफसर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उन्हें लगभग 13 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। कुलपति प्रो. आलोक राय और डीन प्रो. एके सिंह ने शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।