Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKGMU Microbiology Head Dr Amita Jain Retires Honored for Her Contributions

डॉ. अमिता जैन रिटायर, डॉ. वीरेंद्र बने डीन

Lucknow News - लखनऊ में केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमिता जैन ने शुक्रवार को रिटायरमेंट समारोह में अपने कार्यकाल का समापन किया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने उनके वायरोलॉजी में योगदान की सराहना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 27 June 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. अमिता जैन रिटायर, डॉ. वीरेंद्र बने डीन

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष व डीन एकेडमिक्स रिटायर हो गई। शुक्रवार को ब्राउन हाल में समारोह हुआ। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि डॉ. अमिता जैन ने वायरोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शानदार अकादमिक यात्रा रही है। उन्होंने डॉ. जैन की समर्पण, नेतृत्व और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की अमूल्य धरोहर बताया। इस मौके पर डॉ. अमिता जैन ने कहा कि केजीएमयू से जुड़ने का मुझे मौका मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र आतम को डीन एकेडमिक्स बनाया गया है।

उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। जबकि अंजू अग्रवाल को प्रो वाइस चांसलर बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें