Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKGMU Faces Allegations of Delayed Justice and Ineffective Complaints Resolution

केजीएमयू में डॉक्टर की ग्रेच्युटी के लिए भटक रहे

Lucknow News - -पीड़ित रिटायर मेडिकल अफसर की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए -फर्जी दस्तावेज

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 26 June 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
केजीएमयू में डॉक्टर की ग्रेच्युटी के लिए भटक रहे

केजीएमयू में जांच के नाम पर हीलाहवाली बरती जा रही है। नतीजतन शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लोग इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। केजीएमयू स्तर पर शिकायतों का निस्तारण न होने पर पीड़ितों ने शासन में गुहार लगाई। अब शासन ने केजीएमयू को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। शासन में उप सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने कुलसचिव को पत्र जारी कर चार प्रकरण की जल्द से जल्द जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें केजीएमयू से मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर डॉ. कृष्ण पाल सिंह ने ग्रेच्युटी का भुगतान न होने की शिकायत की।

डॉ. कृष्ण ने जल्द से जल्द ग्रेच्युटी के भुगतान की मांग की है। आरोप हैं कि डॉ. कृष्ण ग्रेच्युटी के लिए संस्थान में भटक रहे हैं। लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। अफसर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। महमूद व प्रदीप कुमार शासनादेश के हिसाब से ग्रेड पे संशोधन की मांग कर रहे हैं। लिपिक के पद पर तैनात एक कर्मचारी द्वारा फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने की शिकायत हुई। केजीएमयू प्रशासन जांच के नाम पर लीपापोती कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें