Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKGMU Cardiology Department Faces Patient Challenges Amid Bed Expansion

11 डॉक्टरों के भरोसे 94 बेड के लारी कार्डियोलॉजी में इलाज

Lucknow News - -डॉक्टर और कर्मियों की कमी से भर्ती कराना बहुत मुश्किल -डॉक्टर और संसाधन के इंतजार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 24 June 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
11 डॉक्टरों के भरोसे 94 बेड के लारी कार्डियोलॉजी में इलाज

केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग मरीजों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। बेड बढ़ने और डॉक्टरों की भर्ती न होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ सकता है। अभी लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में 94 बेड हैं। इसमें आईसीयू बेड भी शामिल हैं। करीब 100 बेड और बढ़ाने की योजना है। इसके लिए भवन बनकर तैयार हो चुका है। बेड व दूसरे उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही नए भवन का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन ओपीडी में 250 पुराने और 100 नए मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। मौजूदा समय में ओपीडी, भर्ती मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी 11 डॉक्टरों पर है।

एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, वॉल्व व दिल की दूसरी बीमारी से मरीजों को निजात दिलाने के लिए सर्जरी करनी पड़ रही है। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाओं का संचालन हो रहा है। इसमें प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज इमरजेंसी में आ रहे हैं। डॉक्टरों पर काम का दबाव है। बेड बढ़ने से डॉक्टरों पर काम का दबाव दोगुने से ज्यादा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरों की भर्ती न होने से मरीजों को इलाज का इंतजार करना पड़ सकता है। जांच व सर्जरी का इंतजार भी बढ़ सकता है। विभाग प्रशासन ने आठ और डॉक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा है। अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। भर्ती प्रक्रिया सुस्त होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इससे मरीजों को राहत मिल सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें