Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsHeavy Rainfall and Monsoon Approaching Lucknow Weather Update

लखनऊ में बारिश शुरू, कल आएगा मानसून

Lucknow News - गुरुवार रात काले बादलों ने लखनऊ को ढक लिया और बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मानसून लखनऊ पहुंच सकता है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई, और अगले तीन से चार दिनों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 19 June 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
लखनऊ में बारिश शुरू, कल आएगा मानसून

काले घने बादलों ने गुरुवार की रात पूरे शहर को ढंक लिया। इस दौरान शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो फिर रुका नहीं। पुराने शहर से लेकर काकोरी और आगरा एक्सप्रेस वे की ओर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले 24 घंटों में लखनऊ पहुंच सकता है। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बादलों की आवाजाही सुबह से रही। दोपहर में सिस गोमती यानी हजरतगंज और पुराने शहर की ओर बादल ज्यादा घने छाए। इस दौरान कई इलाको में एक घंटा बारिश हुई। रात पौने नौ बजे के आसपास एक बार फिर बादल छाए। इसके बाद पूरे शहर में बारिश शुरू हो गई।

इस बीच चौक, अकबरी गेट, नक्खास, ठाकुरगंज, बालागंज, अंधे की चौकी, काकोरी, जेहटा, मोहान रोड और आसपास के इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। अमौसी स्थित प्रादेशिक मौसम मुख्यालय के अनुसार फिलवक्त बारिश की वजह कम हवा के दबाव का क्षेत्र है। यह पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह से एक प्री मानसूनी ट्रफ लाइन यूपी के ऊपर से पंजाब तक गुजर रही है। एक दिन पूर्व प्रदेश में दाखिल हुई मानसून की पूर्वी शाखा को इससे काफी मदद मिल रही है। शुक्रवार तक मानसून के लखनऊ पहुंच जाने का पूर्वानुमान है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बारिश का सिलसिला अगले तीन से चार दिन रुक रुक कर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी या बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा भी है। दिन में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें