Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGrandmother Files Case Against Son for Assault and Abuse of Granddaughter

बेटी से की गंदी हरकत, मना करने पर मां को पीटा

Lucknow News - निगोहां में एक वृद्धा ने अपने बेटे के खिलाफ पोती के साथ गंदे काम करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। वृद्धा का कहना है कि बेटा नशे का आदी है और उसने कई बार अपनी 10 साल की बेटी के साथ गलत हरकत...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 28 June 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
बेटी से की गंदी हरकत, मना करने पर मां को पीटा

निगोहां, संवाददाता। निगोहां थाने में वृद्धा ने बेटे पर पोती के साथ गंदी हरकत का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा के मुताबिक बेटा नशा करने का आदी है। कई बार दस साल की बेटी से गंदा काम करने का प्रयास किया था। पोती ने पिता की करतूत के बारे में दादी को बताया था। जिसका विरोध करने पर आरोपित ने मां को भी नहीं बख्शा। उनके साथ मारपीट की। पत्नी के हस्तक्षेप करने पर उसे भी पीटा। शुक्रवार को पीड़िता ने निगोहां थाने में तहरीर दी थी। एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार किया।

बेटी किताब भी फाड़ी वृद्धा ने पुलिस को बताया कि नशे की लत के कारण बेटे को पहली पत्नी छोड़ कर जा चुकी है। दूसरी पत्नी से दस साल की बेटी है। जो दादी और पिता के साथ रहती है। एसओ ने बताया कि बेटी की पढ़ाई करने का भी आरोपित विरोध करता था। कुछ दिन पूर्व पोती के लिए दादी किताब खरीद कर लाई थी। जिसे भी आरोपित ने फाड़ दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें