Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFatal Accidents in Lucknow E-Rickshaw Overturns Biker Killed Farmer Run Over

निरालानगर पुल पर ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, चार सवारी घायल

Lucknow News - लखनऊ में शुक्रवार तड़के निरालानगर पुल पर एक ई-रिक्शा पलटने से एक सवारी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार विक्रम कुशवाहा की मौत हो गई। इसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 27 June 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
निरालानगर पुल पर ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, चार सवारी घायल

लखनऊ, संवाददाता। निरालानगर पुल पर शुक्रवार तड़के ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। मौलवीगंज निवासी नीलू सोनकर ने बताया कि भाई देवानंद सोनकर (55) सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त पर काम करते थे। शुक्रवार तड़के वह ई-रिक्शा से नवीन गल्ला मंडी जा रहे थे। ई- रिक्शा पर चार अन्य लोग बैठे थे। वह हसनगंज सेक्टर आठ नंबर चौराहे के पास निरालानगर पुल पर चढ़ ही रहे थे तभी ई-रिक्शा पलट गया। देवानंद सोनकर ई-रिक्शा के नीचे दब गए।

ई-रिक्शा पर बैठी अन्य सवारियां भी घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तब तक ड्राइवर ई-रिक्शा लेकर भाग चुका था। देवानंद को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी रत्ना व बेटी चाहत है। इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह ऐसी कोई सूचना नहीं है। परिवार वाले तहरीर देंगे तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शहीद पथ तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत लखनऊ, संवाददाता। शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार विक्रम कुशवाहा (24) की मौत हो गई। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मूलरूप से फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बेटा विक्रम कुशवाहा सेक्टर-ओ एलडीए कॉलोनी में रह रहा था। वह पढ़ाई के साथ सुशांत गोल्फ सिटी स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शुक्रवार तड़के चार बजे विक्रम ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। वह पीजीआई स्थित शहीद पथ पर पहुंचा था तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिसकर्मियों ने विक्रम को एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में छोटा भाई शिवम व मां राजकुमारी है। सड़क पार कर रहे किसान को बेकाबू वाहन ने रौंदा गोसाईंगंज। सुल्तानपुर रोड पर गोसाईंगंज के चांदसराय में अमरोहा ढाबे के पास सड़क पार कर रहे किसान मायाराम (45) को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जहांगीरपुर निवासी किसान मायाराम (45) शुक्रवार को चांदसराय स्थित अमरोहा ढाबा के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी एक बेकाबू वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही मायाराम ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें