डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर कई जगह आयोजन
Lucknow News - लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के जन्मदिन पर व्यापारी लड्डू बांटकर खुशी मनाए। आलमबाग गुरुद्वारे में अखंड पाठ रखा गया और स्कूल में केक काटा गया। भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी और स्वास्थ्य की कामना...

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के जन्मदिन पर बुधवार को बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। अमीनाबाद के व्यापारियों ने लड्डू बांटे और आलमबाग गुरुद्वारे में अखंड पाठ के समापन पर केक काटा गया। भाजपा महानगर के विधायकों ने डिप्टी सीएम को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। बुधवार को डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर भेंट करके बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा पूर्वी क्षेत्र विधायक ओपी श्रीवास्तव, बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने सुबह उप मुख्यमंत्री से आवास पर भेंट की। सभी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज हनुमान मंदिर और विभिन्न जगहों पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया। डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर व्यापारियों ने बांटे लड्डू अमीनाबाद के व्यापारियों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को फल और कपड़े वितरित किया। इस दौरान कारोबारियों ने एक-दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी मनाई। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, प्रभु जालान, श्याम कृषनानी, पुनीत लालचंदानी, दीपक लोगानी, पप्पू ग्रोवर, दीपक अरोड़ा सहित कई व्यापारी शामिल हुए। गुरुद्वारे में अखंड पाठ, स्कूल में केक काटा आलमबाग गुरुद्वारे में भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र सतवीर राजू की ओर से डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर अखंड पाठ रखवाया गया। बुधवार को दीर्घायु की कामना की गई। दशमेश पब्लिक स्कूल में सिख समाज की ओर से केक काट कर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्मल सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, संदीप कांत राजन, राजेंद्र सिंह राजू, राजिंदर सिंह बग्गा, भूपिन्दर सिंह पिंदे, मनमोहन सिंह मोनी, तेजपाल सिंह बग्गा और परमजीत सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।