Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDeputy CM Brajesh Pathak Celebrates Birthday at Alam Bagh Gurudwara

आलमबाग गुरुद्वारा में उपमुख्यमंत्री ने टेका माथा

Lucknow News - उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आलमबाग गुरुद्वारे में माथा टेका और अरदास में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में अखंड पाठ आयोजित किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 24 June 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
आलमबाग गुरुद्वारा में उपमुख्यमंत्री ने टेका माथा

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को आलमबाग गुरुद्वारे में माथा टेका। साथ ही अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर उन्हें सरोपा भेट कर सम्मानित किया गया और जन्मदिन की बधाई दी गई। उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारा में अखंड पाठ सतवीर सिंह राजू (पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र भाजपा) द्वारा रखवाया गया था। पाठ की समाप्ति बुधवार सुबह 11.30 बजे होगी। इस मौके पर गुरुद्वारा में निर्मल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, राजिंदर सिंह बग्गा, भूपिन्दर सिंह पिंदे, मनमोहन सिंह मोनी, तेजपाल सिंह बग्गा और परमजीत सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें