Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCongress Accuses Government of Destroying Vrindavan s Cultural Heritage

काशी में शिवलिंग तोड़ने के बाद अब कुंज गलियों को भी खत्म करना चाहती है सरकार

Lucknow News - - वृंदावन के तीर्थ पुरोहित के साथ प्रदेश कांग्रेस ने किया मीडिया को संबोधित

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 24 June 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
काशी में शिवलिंग तोड़ने के बाद अब कुंज गलियों को भी खत्म करना चाहती है सरकार

वृंदावन के तीर्थ पुरोहित सोहनलाल मिश्र के साथ सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय में कहा कि सरकार वृंदावन की कुंज गलियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी में सैकड़ों शिवलिंग और मंदिर तोड़े गए। वट वृक्ष काट दिया गया। अयोध्या में अधूरे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। अब सरकार की नजर मां विंध्यवासिनी के मंदिर पर है। वह वृंदावन की कुंज गलियों को भी खत्म कर देना चाहती है। अजय राय ने कहा कि ये सभी धार्मिक स्थल हैं, जबकि सरकार इन्हें पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट में तब्दील करना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुत्व के नाम पर आई भाजपा सरकार लगातार हिंदु धर्म स्थलों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी प्राचीन शहर हैं, उन्होंने अपनी प्राचीनता और संस्कृति को संजोए रखा। केवल भाजपा ही अपने पुराने सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों को नष्ट करने पर तुली है। यहां अजय राय के साथ उपस्थित सोहनलाल मिश्र ने बताया कि उनका समाज 500 साल से बिहारीजी की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों पर दबाव डाल रही है। वहां के लोग काफी परेशान हैं। 285 परिवार ठाकुरजी के मंदिर से जुड़े हैं, उनके घर और छोटे-छोटे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के लोग इन परिवारों को धमका रहे हैं। वृंदावन से आए दीपक पराशर ने कहा कि सरकार व्यवस्था बनाना नहीं बिगाड़ना चाहती है। वृंदावन की मूल प्रकृति ही गालियां हैं। बांके बिहारी मंदिर के पास 1,000 वर्ग मीटर से ज्यादा जगह खाली पड़ी है, जिसको मंदिर में जोड़कर वृंदावन को नष्ट किए बिना व्यवस्था बनाई जा सकती है। दीपक ने कहा कि सरकार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के बजाय 150 मंदिरों को तोड़ने जा रही है। यह उचित नहीं है। लोग आहत हैं। अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम वृंदावन के लोगों के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं, अत्याचार नहीं होने देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें