Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsATS Arrests Member of Counterfeit Currency Gang Recovers Over 1 Lakh in Fake Notes

जाली नोट छापने वाले गिरोह का एक और सदस्य सीतापुर में गिरफ्तार

Lucknow News - एटीएस ने सीतापुर के सिधौली से नकली नोट छापने वाले गिरोह के एक सदस्य अनस अहमद को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लाख रुपये से अधिक के जाली नोट बरामद हुए हैं। एटीएस ने इस गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 28 June 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
जाली नोट छापने वाले गिरोह का एक और सदस्य सीतापुर में गिरफ्तार

नकली नोट छापकर विभिन्न राज्यों में करते थे सप्लाई एटीएस ने की कार्रवाई, एक लाख रुपये से अधिक के जाली नोट बरामद लखनऊ, विशेष संवाददाता एटीएस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह के फरार चल रहे एक और सदस्य को सीतापुर के सिधौली से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास एक लाख रुपये से अधिक के जाली नोट बरामद हुए है। इस गिरोह के अभी कई और लोगों की तलाश की जा रही है। एटीएस ने कुछ समय पहले जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

सामने आया था कि गिरोह के कई सदस्य लखनऊ के आस पास जिलों में ठिकाना बनाए हुए है। इसी दौरान अनस अहमद के बारे में पता चला था। अनस सिधौली के गांधीनगर में रह रहा था। उसके पास से बरामद एक लाख रुपये से अधिक के जाली नोट मिले है। बागपत से मिले थे जाली नोट अनस अहमद ने बताया कि बागपत के गजेन्द्र यादव ने उसे यह जाली नोट दिए थे। इन्हें उसे कई जिलों में भेजना था। यह गिरोह 40 हजार रुपए लेकर एक लाख रुपये के जाली नोट देता था। अनस अहमद ने गिरोह के बारे में कई नई जानकारियां दी है। इस आधार पर एटीएस आगे की पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें