समाचार पत्र वितरक को पितृ शोक
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक अश्विनी पांडेय के

लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक अश्विनी पांडेय के पिता राम बादल पाण्डेय (65) का गुरुवार को कानपुर में निधन हो गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय समेत अन्य ने अंतिम संस्कार पर पहुंच कर शोक, संवेदना जताई। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या सोरांव कुमारगंज के मगन पांडेय का पुरवा में पैतक श्मशान घाट पर शुक्रवार को हुआ। अंतिम संस्कार में राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार लाल जी पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री ज्ञानू तिवारी, गोरखपुर प्रभारी डीडी अग्रहरि, प्रयागराज प्रभारी अनिल मिश्रा, देवरिया प्रभारी लोकेश शरण तिवारी, लखनऊ प्रभारी अजय कुमार सिंह, समिति मीडिया प्रभारी अभिषेक बाजपेई लखनऊ कार्यकारिणी से इंदिरानगर अध्यक्ष गोविंद कुमार पटवा, चौक डिपो महामंत्री सत्य प्रकाश दीक्षित, गोमतीनगर महामंत्री महेश कुमार आर्य आईटी डिपो महामंत्री श्रीदत्त पाण्डेय आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।