यूपी में भट्ठे पर राख निकालने पहुंचे युवक पर झपटा तेंदुआ तो भिड़ गया युवक, वीडियो वायरल
लखीमपुर खीरी में भट्ठे पर राख निकालने पहुंचे युवक पर तेंदुआ झपट पड़ा। तेंदुए को देखकर युवक डरा नहीं बल्कि हिम्मत दिखाते हुए उससे भिड़ गया। युवक और तेंदुए के बीच हुई झड़प को देखकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने ऊप से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

यूपी के लखीमपुर खीरी में भट्ठे पर राख निकालने पहुंचे युवक पर तेंदुआ झपट पड़ा। तेंदुए को देखकर युवक डरा नहीं बल्कि हिम्मत दिखाते हुए उससे भिड़ गया। युवक और तेंदुए के बीच हुई झड़प को देखकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने ऊप से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके तेंदुआ भाग निकला। इस दौरान चार लोगों को भी जख्मी कर किया। तेंदुए से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
मंगलवार की दोपहर धौरहरा वन रेंज में ईंट-भट्टे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक भट्ठे पर राख निकालने के लिए पहुंच गया। युवक राख निकाल ही रहा था कि अचानक से एक तेंदुआ आया और युवक पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले से युवक घायल जरूर हो गया लेकिन वह डरा नहीं। युवक ने तेंदुए को दबोच लिया, काफी देर तक उसे पकड़े रखा। इधर अन्य मजदूरों को जब तेंदुआ होने की जानकारी मिली तो वह भट्ठे के ऊपर से ही ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद तेंदुआ भाग निकला, लेकिन भागते समय तेंदुआ चार लोगों को भी जख्मी कर गया। भट्ठे पर तेंदुआ होने की जानकारी जब वन विभाग को लगी तो वह भी हरकत में आया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए केा पकड़ लिया है।
सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, रुक गए राहगीर
लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर वन रेंज के जटपुरवा गांव को जाने वाली सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ सड़क पर मस्ती से घूम रहा था। तेंदुआ को देखकर लोगों की सिट़्टी-पिट्टी गुल हो गई। जो जहां, था वहीं रुक गया। गाड़ियों के पहिए थम गए। सड़क पर घूम रहे तेंदुए का ग्रामणों ने वीडियो भी बनाया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेतों में उसकी तलाश शुरू कर दी है।