पिरामिड बना शारीरिक संतुलन का छात्रों ने किया प्रदर्शन
Lalitpur News - फोटो- 12कैप्सन- समर कैंप के समापन अवसर पर पिरामिड बनाते किशोरपिरामिड बना शारीरिक संतुलन का छात्रों ने किया प्रदर्शनश्री भारत सेवा मण्डल व्यायामशाला मे

फोटो- 12 कैप्सन- समर कैंप के समापन अवसर पर पिरामिड बनाते किशोर पिरामिड बना शारीरिक संतुलन का छात्रों ने किया प्रदर्शन श्री भारत सेवा मण्डल व्यायामशाला में आयोजित हुआ समर कैम्प विश्व योग दिवस के मौके पर छात्रों का किया सम्मान, उत्साहवर्धन ललितपुर। श्री भारत सेवा मंडल व्यायामशाला के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप का समापन विश्व योग दिवस के अवसर पर भारत व्यायामशाला जगदीश मंदिर परिसर में हुआ। इस दौरान छात्रों ने बेहतरीन करतब दिखाकर अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष मनमोहन जड़िया ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत व्यायामशाला सन् 1940 से आज 84 वर्षों तक अनवरत व्यायाम प्रशिक्षक, युवाओं को सद्मार्ग पर लाने का कार्य कर रही है।
यहां सभी विधाओं का प्रशिक्षण छात्रों को दिया जा रहा है। वह लाठी, तलवार, पटा, मुगदर, बनेठी, भाला, हजारा, लेझम और जिमनास्टिक की सभी विधाएं सिखाई जा रही हैं। इसके अलावा होरिजेंटल पैरेलल रोमन रिंग, वाल्टिग वाक्स, डायबिंग बॉक्स, फ्लोर, मलखम्भ आदि का प्रशिक्षण अनवरत दिया जा रहा है। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अशोक पटैरिया बट्टू दादा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारी चंद्रशेखर राठौड़, डा. प्रबल सक्सेना, हरविंदर सिंह सलूजा, शिव कुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, मुन्नालाल त्यागी, देवेंद्र कौशिक, पुनीत चौरसिया पूर्व पार्षद पाली ने अपने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।