Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsSad Demise of Municipal Council President Sarla Jain in Lalitpur

नपा परिषद अध्यक्ष सरला जैन का निधन

Lalitpur News - फोटो- 11कैप्सन- सुरई घाट श्मशान घाट की ओर जाता मुक्तिरथनपा परिषद अध्यक्ष सरला जैन का निधनकुछ महीनों से बीमार चल रही थीं नगर पालिका परिषद अध्यक्षछत्रसा

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुरTue, 24 June 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
नपा परिषद अध्यक्ष सरला जैन का निधन

फोटो- 11 कैप्सन- सुरई घाट श्मशान घाट की ओर जाता मुक्तिरथ नपा परिषद अध्यक्ष सरला जैन का निधन कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष छत्रसालपुरा से निकली शवयात्रा, सुरई घाट में पुत्र ने दी मुखाग्नि ललितपुर। पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरला जैन का मंगलवार सुबह पांच बजे के दरम्यान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा छत्रसालपुरा स्थित आवास से शाम चार बजे सुरई घाट मुक्तिधाम के लिए निकली। जिसमें राजनैतिक दलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। ज्येष्ठ पुत्र विवेक जैन ने उनको मुखाग्नि दी। नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष सरला जैन पत्नी मुन्नालाल जैन काफी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रही थीं।

पहले उनको ब्रेस्ट कैंसर था। इस बीमारी से उन्होंने सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी। इस रोग पर पूर्णत: विजय प्राप्त करने के बाद धीरे-धीरे उनका जीवन सामान्य होने लगा था। नगर पालिका परिषद की समस्त जिम्मेदारियां वह बखूबी निभाने लगी थीं। इधर, कुछ माहों से उनको स्वांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। उनका आक्सीजन लेवल कम रहने लगा था। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर परिजन उनको इंदौर ले जाने का प्लान कर रहे थे। मंगलवार को उन्हें इंदौर ले जाने की तैयारी कर ली गयी थी। लेकिन, सुबह पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। परिजन उनको लेकर सिद्धी पालीक्लीनिक ले गए। यहां उपचार के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने दम तोड़ दिया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की असमय मौत की जानकारी मिलते ही शहर और जनपद में शोक ली लहर दौड़ गयी। छत्रसालपुरा स्थित उनके घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इसके बाद शाम चार बजे उनकी शव यात्रा सुरई घाट स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान कर गयी। जिसमें भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं संग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। सुरई घाट में पुत्र विवेक जैन ने उनको मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पति और तीन पुत्रों को छोड़ गयीं। जनपदवासियों के साथ नगर पालिका परिषद अफसरों व कर्मियों ने नपा अध्यक्ष को अंतिम विदाई दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाक्स आरएसएस से जुड़ा रहा पूरा परिवार ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरला जैन भले ही शहर के छत्रसालपुरा मुहल्ला में रहनी थी लेकिन इनका पूरा परिवार सैदपुर ग्राम पंचायत का मूल निवासी है। पीढ़ी दर पीढ़ी इनका पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा है। राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद संघ से जुड़ाव के चलते ही इनको भाजपा से नपा अध्यक्ष पद का टिकट मिला था। बाक्स चुनाव में मिले थे 31,469 वोट ललितपुर। मई 2023 में नगर निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरला जैन को कुल 31,469 वोट मिले। वहीं उनकी निकटम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पाटी की क्रांति राकेश कुशवाहा को 21,661 मत प्राप्त हुए। इस तरह उन्होंने बसपा उम्मीदवार को 9,808 मतों से पराजित कर नपा अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें