बाघ के हमले से किशोर घायल, जिला अस्पताल रेफर
Lakhimpur-khiri News - गोला वन रेंज में एक बाघ ने खेत पर घास काटने गए 15 वर्षीय किशोर प्रदीप कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया और घायल को अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों...

गोला वन रेंज में बाघ ने खेत पर घास काटने गए एक किशोर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे ओयल रेफर किया गया है। मैलानी वन रेंज के कस्बा कुकुरा निवासी मोहनलाल का 15 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार सोमवार की शाम लगभग 5:15 बजे गर्मी कम होने पर जानवरों के लिए घास काटने कस्बे से कुछ दूर गोला वन रेंज में खेतों पर गया था। बताते हैं कि वहां गन्ने में मौजूद बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास खेत पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तब बाघ भागा और फिर परिजनों को सूचना दी।
घायल किशोर को तत्काल बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे गोला सीएचसी रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ओयल जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी गोला वन रेंज की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। जबकि मैलानी वन रेंज के कई कर्मचारी रत्नापुर पहुंचे, पर उन्होंने क्षेत्र गोला का बता कर अपने हाथ खड़े कर लिए। इलाके में बाघ के हमले किया कोई पहली घटना नहीं है। कई लोगों की जाने जा चुकी हैं। तमाम मवेशी निवाला बन चुके हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं फिर भी वन विभाग हाथ पर हाथ भरे बैठा है। विभाग सिर्फ ग्रामीणों को सतर्क रहने के हिदायत देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।