Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTiger Attack Claims Livestock in South Kheri Forest Division

बाघ ने गौवंशीय पशु को बनाया निवाला

Lakhimpur-khiri News - दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज में नन्दापुर गांव के पास एक गौवंशीय पशु का शव मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने शव को गड्ढे में दफना दिया। डिप्टी रेंजर ने ग्रामीणों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 21 June 2025 04:50 PM
share Share
Follow Us on
बाघ ने गौवंशीय पशु को बनाया निवाला

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज में शुक्रवार की रात नन्दापुर गांव के पूरब जंगल मे घूम रहे गौवंशीय पशु को अपना निवाला बना लिया। जिसका शव एक गन्ने के खेत मे पड़ा मिला। सुबह जंगल जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने गौवंशीय पशु का अधखाया शव देख वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गौवंशीय पशु को गड्ढे में दफना दिया। ब्लॉक बाँकेगंज की ग्राम पंचायत महुरेना के मजरा नन्दापुर के पूरब लगभग 100 मीटर दूरी पर जंगलों में विचरण करने वाले एक गौवंशीय पशु का अधखाया शव श्रीकृष्ण के गन्ने के गन्ने के खेत मे पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी रेंजर एस पी त्रिपाठी व वनरक्षक सागर कुशवाहा ने बाघ के हमले से मरे पड़े गौवंशीय पशु को गड्ढे में दफन करा दिया। डिप्टी रेंजर ने ग्रामीणों को जंगलों की तरफ ना जाने और गांव में सतर्क और सावधान होकर रहने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें