Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsStray Cattle Causing Accidents in Cities and Villages Urgent Attention Needed

शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर गोवंश का कब्जा

Lakhimpur-khiri News - शहर और गांवों में stray जानवरों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक वीडियो में गोवंश सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे वाहन चालक घायल हो रहे हैं। नगर पालिका द्वारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलता...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 23 June 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर गोवंश का कब्जा

शहर से लेकर गांव तक छूटा जानवरों पर कोई लगाम न लगने से तमाम दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोवंशों के बीच सड़क पर खड़े होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लगभग आधा दर्जन गोवंश एक कार के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में आरोप है कि किसी जनप्रतिनिधि के दौरे के समय नगर पालिका द्वारा कैटर कैचर से गोवंशों को पकड़े जाने का अभियान चलाया जाता है और उसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। बताते चलें कि यह हाल शहर के तमाम मोहल्लों के साथ प्रमुख रोडों का है।

जहां काफी संख्या में गोवंश गली और प्रमुख सड़कों पर बैठे देखे जाते हैं। इस दौरान कई वाहन चालक और राहगीर इनका शिकार होकर घायल भी होते रहते हैं। अभी हाल में ही सदर चौराहा पर एक व्यक्ति साइकिल के करियर पर आटे की बोरी लाद कर लिए जा रहा था, तभी एक गोवंश ने साइकिल सवार को आटे की बोरी सहित गिरा दिया और आटा खा गया था। यह कोई नया मामला नहीं है। आए दिन सड़कों पर गोवंश आपस में लड़ते हुए भी दिखाई देते हैं। हालांकि नगर पालिका द्वारा शहर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर एक अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल भी बनवाया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में गोवंश शहर की सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें