Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSatish Chandra to Deliver Spiritual Discourse in Mathura

जयगुरुदेव संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक का कार्यक्रम आज

Lakhimpur-khiri News - जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र 28 जून को मथुरा के रायपुर में प्रवचन करेंगे। वह बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज का संदेश लेकर आएंगे। इसके अलावा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 28 June 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
जयगुरुदेव संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक का कार्यक्रम आज

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र शनिवार को मोहम्मदी ब्लाक की न्याय पंचायत मूडागालिब के गांव रायपुर में प्रवचन करेंगे। जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह व मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने बताया कि सतीश चन्द्र जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज का नवीन संदेश लेकर आ रहे हैं। वह जिले में चार जगह अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम करेंगे । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपदेशक का 28 जून को 11 बजे से उनका प्रवचन होगा। 29 जून को ईसानगर ब्लाक के राजापुर में, 30 जून को रमियाबेहड ब्लाक के सटहारा में, एक जुलाई को बिजुआ ब्लाक के मूडासवारान में कार्यक्रम होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें