Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMass Satsang Ceremony in Raipur by Jay Gurudev s National Preacher Satish Chandra

भव सागर पार करने को संत की सेवा जरूरी

Lakhimpur-khiri News - जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र ने रायपुर में सत्संग समारोह किया। उन्होंने संत की खोज, सेवा और नाम की कमाई पर जोर दिया। मानव जीवन का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर केवल...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 28 June 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
भव सागर पार करने को संत की सेवा जरूरी

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र का विशाल सत्संग समारोह रायपुर (मूडागालिब) के मां शकुन्तला देवी स्मारक इण्टर कालेज प्रांगण में किया गया। प्रवचन करते हुए सतीश चन्द्र ने कहा कि भवसागर से पार होने की इच्छा रखने वालों को संत की खोज कर उनकी सेवा, सत्संग और नाम की कमाई करनी चाहिये। मनुष्य शरीर चौरासी लाख योनियों से निकलने का एकमात्र अवसर है। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इसे हिन्दू महात्माओं ने हरि मन्दिर, मुसलमान फकीरों ने कुदरती काबा, ईसामसीह ने जिन्दा भगवान का घर बताया। जब तक शरीर में जीवात्मा रहती है उसको पवित्र माना जाता है और अन्य लोगोें से इसका सम्बन्ध होता है।

जिस शरीर को लोग सुख का साधन समझ रहे थे वही शरीर बुढ़ापे में दुःख का कारण बन जाता है। मनुष्य जवानी में धन-दौलत, परिवार आदि का घमण्ड करता है और आगे आने वाले समय के बारे में विचार नहीं करता है। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की भविष्यवाणियों की तरफ संकेत किया कहा यदि लोग शाकाहार और नशा मुक्त जीवन शैली नहीं अपनायेंगे तो आगे भयंकर बीमारियां आयेंगी। कोरोना महामारी का दुःखद दृश्य आपने देखा, मरने वालों की कोई गिनती नहीं रही। मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय उपदेशक जी के जिले में तीन अलग-अलग ब्लाकों में कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर कालेज के प्रबन्धक अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह, श्रीकृष्ण यादव, मनोज त्रिवेदी,डीडी शुक्ला,मनोज कुमार, रामाधार, किशोरी, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, विनोद कुमार, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें