खेत में घूम रहे तेंदुए का वीडियो वायरल, अफसर हैरान VIDEO
Lakhimpur-khiri News - शहर से सटे दस किलोमीटर दायरे में मच रहे बाघ के शोर के बीच एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक साथ कई तेंदुए दिखाई दे रहे है। साथ एक तेदुए को चहल कदमी करते हुए टार्च की तेज रोशनी...
शहर से सटे दस किलोमीटर दायरे में मच रहे बाघ के शोर के बीच एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक साथ कई तेंदुए दिखाई दे रहे है। साथ एक तेदुए को चहल कदमी करते हुए टार्च की तेज रोशनी में होना दिखाया गया है। इस वीडियो को वन विभाग ने यहां का न होने का दावा किया है। साथ ही लोगों को सर्तक करते हुए कहा है कि किसी तरह के बहाकावे में न आए। शहर से सटे बन्नीपुर, ज्ञानपुर, सिंगारपुर, महेवागंज, लिलौटीनाथ, इंदिरा पार्क, शीतलपुर, मोहनपुरवा, सिसौना, सिकंदरपुर, वनवारी पुर के आस पास बाघ और दो शावकों के साथ ही बाघिन देखे जानें की रोजाना खबरे आ रही है। इसी बीच फूलबेहड़ क्षेत्र में तेंदुआ होने का वीडियो दिखाकर तेजी से वायरल किया जा रहा है। यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वन विभाग के पास भी पहुंच गया है। इसको लेकर वन विभाग ने इस वीडियो को यहां का न होकर कहीं दूसरी जगह का होना बता रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को क्षेत्र में टहल रहे जानवर को लेकर सर्तक रहने को जागरूक क र रहा है। वन महकमे को अभी तक क्षेत्र में घूम रहे जानवर के पगपार्क भी नहीं मिले है। इसके चलते वन विभाग किसी भी तरह की पुष्टि नही कर रहा है। अधिकारी की बात तेजी से वायरल हो रहा वीडियो यहां का नहीं है। फूलबेहड़ क्षेत्र में कोई जंगली जानवर होने की संभावना है पर पगमार्ग न मिलने के चलते इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। अनिल पटेल, डीडी बफरजोनल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।