Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGovind Sugar Mill Aira Recognized for Highest GST Payment in 2024-25

ऐरा चीनी मिल को मिला भामाशाह पुरस्कार

Lakhimpur-khiri News - वित्तीय वर्ष 2024-25 में गोविंद शुगर मिल ऐरा ने जिले में सबसे ज्यादा जीएसटी का भुगतान किया। राज्य सरकार ने इसे भामाशाह पुरस्कार के लिए चुना। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आलोक सक्सेना को सम्मानित किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 28 June 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
ऐरा चीनी मिल को मिला भामाशाह पुरस्कार

वित्तीय वर्ष 2024-25 में गोविंद शुगर मिल ऐरा ने पूरे जिले में सबसे ज्यादा जीएसटी का भुगतान किया। राज्य सरकार ने गोविंद शुगर मिल को भामाशाह पुरस्कार के लिए चयनित किया। राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने ऐरा चीनी मिल के कार्यकारी निदेशक आलोक सक्सेना को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ऐरा चीनी मिल के कार्यकारी निदेशक आलोक सक्सेना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐरा चीनी मिल ने जीएसटी व अन्य कर अदायगी में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। जिस वजह से सरकार ने जुआरी इंडस्ट्रीज की ऐरा यूनिट को भामाशाह पुरस्कार के लिए चयनित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें