Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFirst Batch of Amarnath Yatra Departed with Devotion from Lakhimpur

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था लखीमपुर से रवाना

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर नगर पालिका परिषद परिसर से शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। करीब 70 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर पहलगाम और बालटाल मार्गों से यात्रा की शुरुआत की। नगर पालिका अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 27 June 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था लखीमपुर से रवाना

अमरनाथ की पावन यात्रा के लिए लखीमपुर नगर पालिका परिषद परिसर से शुक्रवार को पहला जत्था पूरी श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक जोश के साथ रवाना हुआ। नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से जुटे करीब 70 श्रद्धालुओं ने विधिवत रजिस्ट्रेशन कराकर पहलगाम और बालटाल मार्गों से यात्रा के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं में इस पावन यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। नगर पालिका परिसर से यात्रियों के इस प्रथम जत्थे को नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के परिसर से अमरनाथ यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी उत्साह के साथ रवाना किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें