Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBJP Celebrates Victory Over Pakistan with Tricolor Rally in Nighasan

भाजपा ने निघासन कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा

Lakhimpur-khiri News - निघासन कस्बे में पाकिस्तान पर विजय की खुशी में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश सह संयोजक राज राजेश्वर सिंह और जिला महामंत्री विनोद लोधी ने किया। कार्यकर्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 24 May 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने निघासन कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा

निघासन, संवाददाता। पाकिस्तान पर फतह पाने की खुशी में निघासन कस्बे में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान नारों से इलाका गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता पूरे कस्बे में नारेबाजी करते घूमे। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक राज राजेश्वर सिंह और जिला महामंत्री विनोद लोधी की अगुवाई में हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा निकली। यहां से भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि नारे लगाते हुए निकले पार्टी कार्यकर्ता मेन चौराहे से मेन रोड होते हुए तहसील तथा पलिया रोड होकर दुबारा हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। वहां इसका समापन किया गया।

इसमें देवेंद्र चतुर्वेदी, अंशुल दीक्षित, शशिकांत चतुर्वेदी, संजय गुप्ता, आनंद चतुर्वेदी, रामकुमार मौर्य, पूर्व प्रधान अजय गुप्ता, अमित वर्मा, उमेश मौर्य और आशीष गुप्ता आदि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें