Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsAjay Mishra Teni Addresses Challenges for Khandsari Units in UP Sugar Industry

चीनी नियंत्रण एक्ट में खांडसारी इकाईयों को मिली छूट: टेनी

Lakhimpur-khiri News - उत्तर प्रदेश गुड़ एवं खांडसारी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने खांडसारी इकाइयों के लिए सरकार द्वारा दी गई छूट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 28 June 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
चीनी नियंत्रण एक्ट में खांडसारी इकाईयों को मिली छूट: टेनी

उत्तर प्रदेश गुड़ एवं खांडसारी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी रहे। प्रेसवार्ता में खांडसारी इकाइयों के लिए भारत सरकार से मिली छूट के बारे में उन्होंने बताया। उन्होंने कहा कि खांडसारी इकाइयों से जहां लोगों को रोजगार मिलता है वहीं किसानों को भी इनसे मदद मिलती है। केन्द्र सरकार ने चीनी मिल इकाइयों को संगठित करने के लिए चीनी नियंत्रण आदेश 2025 लागू किया है। इस आदेश के दायरे में खांडसारी इकाइयां आ गईं, इससे यह इकाइयां बंद होने की कगार पर पहुंच गईं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे समस्याएं बताईं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि चीनी मिलों के पास ऐसी टेक्नोलॉजी है जिससे उनका चीनी उत्पादन दो से तीन प्रतिशत अधिक होता है।

जबकि खांडसारी इकाइयों में चीनी उत्पादन कम होता है लेकिन खांडसारी इकाइयों को आदेश में शामिल हो किया गया। उन्होंने इसको लेकर मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रहलाद जोशी से वार्ता की। दो बार की वार्ता के बाद तय हुआ कि खाण्डसारी इकाइयों की जो प्रमुख मांगे हैं वह मान ली गईं। इसमें इनकी चीनी बिक्री पर कोई नियंत्रण नहीं रहेगा, पहले की तरह चीनी बिक्री कर सकेंगे। वहीं मासिक स्टॉक होल्डिंग से भी मुक्त किया गया है। रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक ज्ञान स्वरूप शुक्ल, अध्यक्ष अवधेश प्रसाद गुप्ता, एसबी सिंघल, रामऔतार अग्रवाल, मधुरेश गुप्ता, प्रभु प्रकाश अग्रवाल, संजय सिंह वर्मा, श्रीकान्त रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें