युवक की हत्या मामले में छह आरोपी आरोपी गिरफ्तार
Kushinagar News - पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास बेनिया टोला

पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास बेनिया टोला निवासी जग्गू निषाद की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गुरुवार की देर शाम को ही जग्गू का शव लाया गया था। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार करा दिया। दरवाजे पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। एहतियातन अब भी मृतक व आरोपी के गांव में पुलिस तैनात है। राजपुर खास बेनिया टोला निवासी जग्गू निषाद के छोटे भाई उमाशंकर की मोबाइल व मोटरसाइकिल छीनने को लेकर बुधवार की रात कुद मनबढ़ों ने विवाद हुआ था।
गुरुवार को इसी संबंध में उलाहना देने के लिए जग्गू गांव के संभ्रांत लोगों के साथ पिपराघाट एहतमाली निवासी मनबढ़ प्रिंस सााहनी पुत्र मुन्ना साहनी के घर पहुंचा था। इसी दौरान ने प्रिंस निषाद ने उसके सीने पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद गांव का माहौल खराब हो गया था। चार थानों की फोर्स बुलानी पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों पर के दर्ज किया था। इस मामले में सेवरही पुलिस ने प्रिन्स साहनी पुत्र शेषनाथ उर्फ मुन्ना साहनी, सोनू पुत्र नत्थू, सचिन पुत्र नत्थू, विजय उर्फ सनी पुत्र नत्थू, नत्थू पुत्र गोसाई व एक महिला अभियुक्त सभी निवासी पिपराघाट एहतमाली टोला नरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, एसएसआई राजेन्द्र सिंह, दरोगा रणजीत सिंह बघेल, आकाश सिंह, साहबलाल यादव, मिथिलेश प्रजापति, राजेश यादव, हवलदार मानवेन्द्र सिंह, सिपाही सूबेदार यादव, उधम सिंह, आनन्द राय व महिला सिपाही प्रीति सिंह शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।