Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsChandeshwar Sharma Parwana Invited to Bhojpuri Lexicon Workshop in Agra

भोजपुरी शब्दकोश कार्यशाला में साहित्यकार चंदेश्वर शर्मा को आमंत्रण

Kushinagar News - कुशीनगर। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन द्वारा 27 से 30 जुलाई तक आगरा में भोजपुरी शब्द कोष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें चंदेश्वर शर्मा परवाना सहित छह विद्वानों का मार्गदर्शन मिलेगा। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 28 June 2025 09:43 AM
share Share
Follow Us on
भोजपुरी शब्दकोश कार्यशाला में साहित्यकार चंदेश्वर शर्मा को आमंत्रण

कुशीनगर। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन द्वाराआगामी 27 से 30 जुलाई तक केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा में आयोजित तीन दिवसीय भोजपुरी शब्द कोष कार्यशाला में भाग लेने के लिए ख्यातिलब्ध साहित्यकार चंदेश्वर शर्मा परवाना को आमंत्रित किया गया है। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष डॉ ब्रज भूषण मिश्र के निर्देशन में आयोजित होगा। डॉ मिश्र ने भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले वर्ष हुई कार्यशाला में भोजपुरी शब्द कोष को लेकर तमाम निर्णय लिये गये थे। इस कार्यशाला में डॉ ब्रज भूषण मिश्र, प्रो उदय प्रकाश पाण्डेय, प्रो जयकांत सिंह, डॉ अनिल कुमार प्रसाद, दिनेश पांडेय सहित चंदेश्वर परवाना सहित छह विद्वानों का मार्गदर्शन मिलेगा।

श्री परवाना ने बताया कि यह शब्दकोश हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी में होगा। प्रसिद्ध भोजपुरी काव्य संग्रह गठरी, गातीं, मकरंद के रचयिता और राहुल संस्कृत्यायन सम्मान से सम्मानित श्री परवाना को भोजपुरी शब्द कोष के लिए आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए आमंत्रण पर डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, आरके भट्ट, अभिमन्यु पाण्डेय, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, हृदया नन्द शर्मा, अवध किशोर अवधु, डॉ अवधेश नन्द, रामनरेश शर्मा, अश्वनी द्विवेदी सहित साहित्यकारों ने खुशी व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें