Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsAbhimanyu Pandey Honored with Sahitya Shri for Contribution to Hindi Literature

साहित्यश्री सम्मान से नवाजे गए सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय

Kushinagar News - कुशीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में फाजिलनगर के साहित्यकार अभिमन्यु पांडेय को 'साहित्य श्री' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य और हिन्दी भाषा के विकास में उनके योगदान के लिए दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 24 June 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
साहित्यश्री सम्मान से नवाजे गए सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय

कुशीनगर। लखनऊ के उप्र हिन्दी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में फाजिलनगर के साहित्यकार व कवि अभिमन्यु पांडेय उर्फ मन्नू को साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य व हिन्दी भाषा के विकास में योगदान के लिए दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों ने खुशी जताई है। लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उप्र प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने श्री पाण्डेय को यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि साहित्यकार देश की धरोहर हैं। हिन्दी भाषा के विकास के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में रूबरू फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. इरशाद राही ने कहा कि साहित्य व भाषा राष्ट्र की पहचान है। इस दौरान नेपाल के प्रतिनिधि डा. हरिप्रसाद तिमिलसिना, डा. अक्स वारसी, डा. इम्तियाज समर, डा. अजीत श्रीवास्तव, डा. कृष्ण कुमार द्विवेदी, अनीता सहगल, वसुंधरा आदि उपस्थित रहे। इसके सम्मानित होने पर क्षेत्र के मनंजय तिवारी निर्मल, डा. उमाकांत राय, डा. इंद्रजीत मिश्रा, डा. प्रेमचंद्र सिंह, डा. सुधाकर तिवारी, डा. रामनरेश दुबे, डा. संजय मिश्रा आदि ने खुशी जताते हुये बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें