Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsYoung Man Attempts Suicide Over Girlfriend s Arranged Marriage in Prayagraj

युवती की शादी तय होने पर प्रेमी ने निगला जहर

Kausambi News - पइंसा इलाके की एक युवती की शादी तय होने से आहत उसके प्रेमी ने शनिवार को जहर निगल लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई। युवती के परिजनों ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 22 June 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
युवती की शादी तय होने पर प्रेमी ने निगला जहर

पइंसा इलाके में रहने वाली युवती की शादी तय होने से आहत होकर उसके प्रेमी ने शनिवार की शाम जहर निगल लिया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने स्थिति चिंताजनक बताई है। पइंसा इलाके की युवती का क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले रिश्तेदारी के युवक से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। फिर भी युवक-युवती चोरी-छिपे मुलाकात करते थे। ऐसे में परिवार वालों ने अभी हाल ही में युवती की शादी फतेहपुर में तय कर दी। इसकी जानकारी युवक को हुई तो शनिवार की शाम उसने जहर निगल लिया।

तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवारीजनों ने आननफानन युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पइंसा इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें