Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Files Rape Case Against Relatives After Husband s Death in Kaushambi

रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप

Kausambi News - कौशाम्बी थाना क्षेत्र में एक महिला के पति की मौत के बाद उसके रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। शादी के दबाव पर आरोपी मुंबई भाग गया। पीड़िता ने अदालत से आदेश कराकर उसके खिलाफ मुकदमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 18 June 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप

मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ पति की मौत के बाद रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। बाद में शादी का दबाव बनाने पर मुंबई भाग गया। पीड़िता ने आदालत से आदेश कराकर आरोपी युवक, उसकी मां व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रिश्ते में देवर लगने वाले चचिया ससुर के बेटे ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने लगा।

शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी को उसकी मां व भाई ने मुंबई भगा दिया। पीड़िता के मुताबिक घटना की शिकायत कई बार उसने स्थानीय पुलिस से की। कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत चल रही थी। इसी बीच युवक मुंबई चला गया। उसने दुष्कर्म किया या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें