Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTruck Driver Drugged at Fatehpur-Kaushambi Border Robbed by Thieves

नशीला पदार्थ सूंघाकर ट्रक चालक को लूटा

Kausambi News - फतेहपुर-कौशाम्बी बार्डर पर झारखंड के ट्रक चालक दिलीप प्रसाद यादव को एक युवक और महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। चालक की बेहोशी का फायदा उठाकर दोनों ने 15 हजार रुपये और मोबाइल चुरा लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 20 June 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
नशीला पदार्थ सूंघाकर ट्रक चालक को लूटा

फतेहपुर-कौशाम्बी बार्डर पर झारखंड के ट्रक चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर जहर खुरानी गिरोह के लोग नकदी और मोबाइल लेकर चंपत हो गए। गंभीर हालत में चालक को अजुहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों के अनुसार संदिग्ध युवक और महिला जबरन ढाबे पर खड़े ट्रक में बैठ गए। विरोध करन पर पुड़िया में रखा नशीला पदार्थ उड़ाकर चालक को बेहोश कर दिया। झारखंड के गराड़ी जिला के थाना गवा, ग्राम चेरावा निवासी दिलीप प्रसाद यादव पुत्र विष्णु यादव ट्रक चलाकर परिजनों का भरण पोषण करता है। वह झारखंड से माल लादकर कानपुर जा रहा था। वह शुक्रवार को कौशाम्बी-फतेहपुर बार्डर पर स्थित एक ढाबा पर ट्रक खड़ाकर आराम कर रहा था।

इसी दौरान ढाबा में एक महिला युवक के साथ पहुंची। महिला ने चालक दिलीप प्रसाद से कहा कि वह दोनों को आगे तक छोड़ दे। चालक ने मना कर दिया। इसी दौरान वह शौचालय चला गया। सहायक राजकुमार पासवान ढाबा में सो रहा था। लौटकर आया तो देखा महिला व युवक दोनों ट्रक पर चढ़कर बैठे थे। इस पर दिलीप प्रसाद ने नाराजगी जाहिर की और उतरने के लिए कहा। इसी बीच महिला ने नशीला पदार्थ उसके सामने पुड़िया से निकालकर उड़ा दिया। इससे वह बेसुध हो गया। चालक के बेहोश होने पर उसका 15 हजार रुपया, मोबाइल लेकर दोनों भाग निकले। ट्रक काफी देर से ढाबा पर खड़ा था। कंपनी इसको जीपीएस के जरिए ट्रेस कर रही थी। कंपनी की दूसरी ट्रक पीछे से आ रही थी। चालक को बताया गया तो उसने ढाबा पर ट्रक रोका तो दिलीप प्रसाद गंभीर हालत में मिला। उसको आनन-फानन अजुहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर चालक व कंपनी की ओर से पुलिस को नहीं दी गई है। घटनास्थल फतेहपुर का बताया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें