Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTransport Department s Ongoing Crackdown on Overloaded Vehicles in Manjhanpur

परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 17 ओवरलोड ट्रकों व दो जेसीबी किया सीज

Kausambi News - मंझनपुर में परिवहन विभाग द्वारा 20 जून से ओवरलोड और टैक्स न जमा करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 26 जून तक 17 ओवरलोड वाहनों और 2 जेसीबी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से वाहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 29 June 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 17 ओवरलोड ट्रकों व दो जेसीबी किया सीज

मंझनपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड, टैक्स न जमा करने वाले वाहनों के विरुद्ध 20 जून से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 26 जून की रात तक एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल व पीटीओ डॉ. संतोष कुमार तिवारी की ओर से 17 ओवरलोड वाहनों व दो जेसीबी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप है। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार एआरटीओ व पीटीओ द्वारा 20 जून से जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। छह दिनों के अभियान के दौरान अधिकारीद्वय ने 15 ओवरलोड वाहनों को सम्बंधित थाने में सीज कराते हुए दो का ऑनलाइन चालान किया।

इसके अलावा ओसा मंडी में दो जेसीबी भी सीज किया। इसमें पश्चिम शरीरा में दो, ओझा मंडी में दो, कोखराज में चार, तिल्हापुर चौकी में दो व देवीगंज कड़ा में एक वाहन सीज किया। इसके अलावा टैक्स बकाया होने पर चार वाहनों व दो जेसीबी मंझनपुर ओसा मंडी में सीज कर दिया। इसके अलावा दो ओवरलोड वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। अधिकारीद्वय की कार्रवाई से ओवरलोड परिवहन व टैक्स बकाया वाले वाहन चालकों में हड़कम्प रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें