आकांक्षी ब्लॉक मंझनपुर व कौशाम्बी के अफसरों की हुई कार्यशाला
Kausambi News - नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक मंझनपुर और कौशाम्बी के अधिकारियों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा जैसे 26 पैरामीटर पर सुधार के लिए उदयन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नोडल अधिकारियों को...

नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक मंझनपुर व कौशाम्बी के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए शुक्रवार को उदयन सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा समेत निर्धारित 26 पैरामीटर पर सुधार के लिए प्रशिक्षित किया गया। आकांक्षी विकासखंड कौशांबी और मंझनपुर में विकसित कौशांबी अभियान अंतर्गत सीएसबीसी टीम से श्रेया और स्वाति के द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के माध्यम से नोडल अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम स्तर पर लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। एक्टिविटी के माध्यम से सभी नोडल अधिकारियों को 10 ग्रुप में बांट कर प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के विभिन्न पैरामीटर में कैसे सुधार कर सकते हैं, इस संबंध में प्रशिक्षित किया गया। सभी नोडल अधिकारियों को बताया गया कि कैसे स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के विभिन्न पैरामीटर को सुधार सकते हैं। ग्राम स्तर पर लोगों के जीवन स्तर में कैसे परिवर्तन किया जाए इस संबंध में एक्टिविटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, सीएम फैलो राजेश कुमार, सौम्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।