Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsShocking Gang Rape Incident Involving Relatives in Sarai Akil

देवरानी-जेठानी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Kausambi News - सारायअकिल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां देवरानी और जेठानी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपी उनके अपने रिश्तेदार हैं। देवरानी ने जेठ और दो चचिया ससुर के खिलाफ और जेठानी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 8 June 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
देवरानी-जेठानी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां देवरानी और जेठानी के साथ एक दिन के अंतराल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोपी कोई गैर नहीं बल्कि, अपने ही हैं। देवरानी ने जेठ और दो चचिया ससुर तो जेठानी ने देवरानी के दोनों भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद में पेशबंदी का मुकदमा बता रही है। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पांच जून को जेठ व दो चचिया ससुर अगवा कर उसे गांव के बाहर पटेल चौराहा की ओर खेत में ले गए।

वहां तमंचा सटाकर नशीली दवा खिलाई। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई भी की। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं जेठानी का आरोप है कि दूसरे दिन देवरानी के महेवाघाट क्षेत्र में रहने दो भाई बहाने से उसके घर में घुस आए। दोनों ने गैंगरेप किया। शोर मचाने पर लात-घूसों से पिटाई की। दोनों महिलाएं शनिवार को स्थानीय थाना पहुंचीं और तहरीर दीं। मुकदमा नहीं दर्ज किए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। इस पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने एसपी राजेश कुमार से बातचीत के बाद क्रॉस केस दर्ज करा दिया। देवरानी-जेठानी द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे की चर्चा इलाके भर में जोरों पर है। महिलाओं की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच बंटवारे का पारिवारिक विवाद है। विवेचक को निष्पक्ष जांच कर आगे किसी तरह की कोई कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। - सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, सरायअकिल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें