मामूली फाल्ट से म्योहर फीडर की बिजली रात भर ठप
Kausambi News - सरायअकिल के विद्युत उपकेंद्र में सप्लाई व्यवस्था एक सप्ताह से खराब है। रविवार रात को म्योहर फीडर में फाल्ट आने पर आपूर्ति बाधित हुई, जिससे क्षेत्र में जल संकट गहरा गया। लाइनमैन की लापरवाही के कारण...

विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल की आपूर्ति व्यवस्था सप्ताह भर से चरमरा गई है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी कोई भरोसा नहीं रह गया है। रविवार को रात आठ बजे म्योहर फीडर में मामूली फाल्ट आने पर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। क्षेत्र के लाइनमैन शराब के नशे में धुत होकर ऊल-जुलूल बात करते नजर आए। इसके चलते रात भर आपूर्ति बाधित रही। सुबह पेयजल का संकट गहरा गया। फाल्ट मिलने के बाद उसे ठीक करते हुए आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र से जेई महेंद्र वर्मा का स्थानांतरण होने के बाद नवागत जेई से आपूर्ति व्यवस्था नहीं सम्भल रही है।
इसका खामियाजा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सप्ताह भर से भीषण गर्मी के दौरान आपूर्ति कब बाधित हो जायेगी कोई भरोसा नहीं रह गया। रविवार रात आठ बजे म्योहर फीडर की आपूर्ति फाल्ट के चलते बाधित हो गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के लाइनमैन को फोन लगाया तो स्विचऑफ बता रहा था। इतना दूसरा लाइन मैन रात में फाल्ट ढूंढ़ने से मना कर दिया। ऐसे में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात बितानी पड़ी। सुबह होने पर फाल्ट ढूढ़ने निकलने लाइनमैनों को पूर्वान्ह 11 बजे फाल्ट मिला। रविवार रात से बाधित आपूर्ति के चलते म्योहर गांव में बूंद-बूंद पानी का संकट रहा तो अस्थायी गोशाला में गोवंश पानी के आभाव में प्यास से तड़पते नजर आए। इसके अलावा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में भी बिजली के आभाव में बूंद-बूंद पानी का संकट देखने को मिला। सोमवार की दोपहर आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बेरुई में बांस की कोठ तार में छूट जाने के चलते रविवार रात आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह कर्मचारियों को भेजकर बांस को कटवाते हुए फाल्ट ठीक कराया गया। पूरी कोशिश की जाएगी कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति दी जाय। - मो. शफीक अंसारी, जेई सरायअकिल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।