टीम वर्क के साथ कार्य करने पर दिया जोर
Kausambi News - नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को कौशाम्बी में एक ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी दी गई।...
नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम मधुसूदन हुल्गी के मार्गदर्शन में गुरुवार को उदयन सभागार में विकसित कौशाम्बी अभियान के ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को स्वास्थ्य,पोषण समेत विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जनपद/ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की 10-10 लोगों की टीम बनाकर सभी से अलग-अलग इस कार्य में आने वाली चुनौतियों एवं उसके समाधान के सम्बन्ध में चर्चा की गई। सभी को टीम वर्क के साथ कार्य के सम्बन्ध में प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा 10-10 ग्रुप की पांच टीमों का गठन किया गया।
इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि एवं पशुपालन विभाग शामिल हैं। सामाजिक विकास कार्यशाला में बताया गया कि जनपद के समस्त आकांक्षी ब्लॉकों को समस्त पैरामीटर पर सुधार करने का कार्य किया जाएगा। सभी को ब्लॉको/ग्रामो एवं पंचायतों आदि में जाकर लोंगो, किसानों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संतृप्त करते हुए विकसित कौशाम्बी बनाने का कार्य किया करना होगा। डीएम ने बताया कि ऐसी कार्यशाला का आयोजन आगे भी किया जाता रहेंगा, जिससे जनपद का समग्र विकास हो सके। कार्यशाला में प्रशिक्षु, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, सीएम फैलो राजेश कुमार, सौम्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।