Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsLightning Strikes in Amura Village Two Dead and Two Injured

आकाशीय बिजली गिरने से महिला व किशोरी की मौत

Kausambi News - करारी के अमुरा गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से महिला भगनीती और किशोरी संगीता देवी की मौत हो गई। घटना के समय चारों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। बिजली गिरने से सुनीता और प्रीति गंभीर रूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 28 June 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
आकाशीय बिजली गिरने से महिला व किशोरी की मौत

मंझनपुर, संवाददाता। करारी के अमुरा गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से महिला व किशोरी की मौत हो गई, जबकि चपेट में आने से एक युवती व किशोरी गंभीर रूप से झुलस गईं। अमुरा गांव की 35 वर्षीया भगनीती पत्नी धर्म सिंह यादव के साथ गांव के ही इंद्रपाल सरोज की दो बेटियां 16 वर्षीया बेटी संगीता देवी, 15 वर्षीया सुनीता और फूलचंद्र की 18 वर्षीया बेटी प्रीति शनिवार को खेत में काम कर रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में चारों आ गईं।

भगनीती और संगीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता और प्रीति गंभीर रूप से झुलस गई। शोर मचने पर गांव के लोग भागकर पहुंचे। सुनीता और प्रीति को आनन-फानन अस्पताल भेजा गया। दोनों का इलाज चल रहा है। भगनीती और संगीता की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी होने पर तहसीलदार सिद्धांत सिंह, नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मी पहुंचे। करारी इंस्पेक्टर विनित सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ---------------- मृतकों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख आकाशीय बिजली गिरने से शनिवार को अमुरा गांव में भगनीती और संगीता देवी की मौत हो गई है। तहसील प्रशासन ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। प्रशासन की ओर से जल्द ही पीड़ित परिजनों को दैवीय आपदा से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें