Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsLawyers Protest Against 25 Increase in Circle Rates in Chail

सर्किल रेट वृद्धि के खिलाफ अधिवक्ताओं ने चायल में किया प्रदर्शन

Kausambi News - चायल के अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट में 25 प्रतिशत वृद्धि के खिलाफ हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि वृद्धि को तुरंत रद्द किया जाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह वृद्धि...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 9 June 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
सर्किल रेट वृद्धि के खिलाफ अधिवक्ताओं ने चायल में किया प्रदर्शन

सर्किल रेट में वृद्धि के खिलाफ सोमवार को चायल के अधिवक्ताओं हड़ताल कर तहसील परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग किया कि सर्किल रेट में हुई वृद्धि को अविलम्ब रद्द कर आपत्तियों पर पुनर्विचार किया जाए। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने बताया कि सर्किल रेट में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। जो न केवल भूमि की खरीद फरोख्त को प्रभावित करेगी। बल्कि, इससे आम नागरिकों पर वित्तीय बोझ बढ़ जाएगा। आरोप लगाया कि प्रशासन ने एकतरफा मनमानी तरीके से सर्किल रेट की वृद्धि की है।

उन्होंने मांग किया कि बढ़ा हुआ सर्किल रेट अविलम्ब रद्द कर आपत्तियों पर पुनर्विचार कर निर्णय लिया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह आगे उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष मानसिंह, मंत्री राजेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, मंत्री सगीर अहमद, अधिवक्ता भूपेंद्र यादव, विद्यासागर, नीरज मिश्रा, रिजवान अहमद, काजी असद, मोहम्मद एहसान, सुखलाल यादव, सुरेंद्र सिंह, रामनरेश पटेल, धनंजय सिंह, शनिचंद्र मिश्र, मो.शाहरुख, नूरुत जमां, नितेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, शिवम ओझा, अमर सिंह, विनय यादव, बांकेलाल पाल, धनश्याम कुमार, धनंजय पटेल और सुल्तान मोहम्मद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें