पुरानी पेंशन को लेकर गरजे कर्मचारी
Kausambi News - कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। उनकी मांगें पुरानी पेंशन की बहाली, ठेकेदारी प्रथा का अंत और स्थायी वेतन आयोग का गठन हैं।...

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इसके अलावा नौकरियों में ठेकेदारी बंद होनी चाहिए। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र, महासचिव शशिकुमार मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारी मंगलवार को जिला मुख्यालय में इकट्ठा हुए। इस मौके पर कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। इसके अलावा कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग, स्थायी राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग की। साथ ही कहा कि दैविक वेतन, संविदा व आउट सोर्सिग आदि पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का निराकरण न किया गया तो कर्मचारी भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर कुशल सिंह, रमेश चंद्र, बृज बिहारी, आशीष सिंह, इकबाल अली आदि लोग रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।