Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAuto Accident in Manjhanpur Seven Injured While Avoiding Biker

ऑटो पलटने से दंपती समेत सात लोग जख्मी

Kausambi News - मंझनपुर के ओसा गांव में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया, जिससे दंपती सहित सात लोग घायल हो गए। ऑटो सवारियां लेकर महेवाघाट जा रहा था, तभी एक बाइक सवार को बचाने में चालक नियंत्रण खो बैठा। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 25 June 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
ऑटो पलटने से दंपती समेत सात लोग जख्मी

मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव के समीप बुधवार सुबह अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उस पर सवार दंपती समेत सात लोग जख्मी हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंझनपुर से एक ऑटो बुधवार की सुबह सवारियां भरकर महेवाघाट जा रहा था। ओसा गांव के नजदीक अचानक सामने कोई बाइक सवार आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार मंझनपुर के कोड़र निवासी रामदीन, उनकी पत्नी राखी देवी, टेवां निवासी सुमित कुमार, अजरौली निवासी महेश कुमार, सुधीर गुप्ता, अढ़ौली निवासी श्यामबाबू व हिनौता निवासी महेंद्र घायल हो गए।

दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें