Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsSummer Archery Camp in Kanpur Training and Career Opportunities

एक जुलाई से लगेगा तीरंदाजी का समर कैंप

Kanpur News - कानपुर में यूथ आर्चरी एकेडमी द्वारा 1 से 6 जुलाई तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप हायर सेकेंड्री स्कूल और इंटर कॉलेज में शाम 5 से 6 बजे तक होगा। खिलाड़ियों को तीरंदाजी की बारीकियों और कॅरियर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 28 June 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
एक जुलाई से लगेगा तीरंदाजी का समर कैंप

कानपुर। जिला तीरंदाजी संघ से संबद्ध यूथ आर्चरी एकेडमी कानपुर नगर की ओर से समर कैंप का आयोजन एक से छह जुलाई तक किया जाएगा। यह कैंप एकेडमी की दोनों शाखाओं घनश्याम दास शिवकुमार हायर सेकेंड्री स्कूल किदवईनगर निकट यूपी किराना स्कूल और विशम्भर नाथ इंटर कॉलेज बालक विद्यालय, रतनलाल नगर में शाम पांच से छह बजे तक लगेगा। समर कैंप में खिलाड़ियों को तीरंदाजी खेल के प्रति जागरूक, तीरंदाजी खेल की बारीकियों की जानकारी और तीरंदाजी खेल में कॅरियर के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। खेल के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षिण प्रदान करेंगे। समर कैंप के लिए इच्छुक खिलाड़ी एकेडमी के कोच संदीप कुमार से 8318387894 पर संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें