झांकियों के साथ भक्तों संग निकले प्रभु जगन्नाथ
Kanpur News - झांकियों के साथ भक्तों संग निकले प्रभु जगन्नाथ झांकियों के साथ भक्तों संग निकले प्रभु जगन्नाथ झांकियों के साथ भक्तों संग निकले प्रभु जगन्नाथ

कानपुर दक्षिण। श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से किदवईनगर में 23वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शनिवार को धूमधाम से निकली गई। मार्बल मार्केट से निकली यात्रा किदवईनगर चौराहा, शेड नम्बर वन, होते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंची। यात्रा की शुरुआत में सर्वप्रथम प्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र की आरती उतारी गई। भगवान जब रथ पर विराजमान हुए तो सैकड़ों लोग रथ की रस्सी खींचने को बेताब दिखे। यात्रा में आगे आगे शिव तांडव झांकी फिर राधा कृष्ण जी की झांकी, भगवान विष्णु का बारह अवतार झांकियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यात्रा के साथ झूमते गाते चल रहे लोगों ने शुभ शुभ दिन आया.. जय जगन्नाथ हमे रहना चरणों में..जैसे भजनों को खूब पसंद किया।
यात्रा में कई जगह प्रभु पर पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत किया गया। रथयात्रा में एक झांकी ऑपेरशन सिंदूर की भी रही, जिसे खूब पसंद किया गया। भगवान का रथ जब वापस पंडाल पहुंचा तो भात प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों को दिया गया। अलंकार ओमर, हर्षित ओमर, पंकज अग्रवाल, आशुतोष शुक्ला, आयुष गुप्ता, हिमांशु पाल, शास्वत ओमर, हर्ष गुप्ता, कृष्ण, शौर्य, अनमोल, अनुनय, शिखर, शोभित आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।