Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFree Gold Prashan Camp Organized for Children in Kanpur

सीएसजेएमयू में 130 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्राशन

Kanpur News - कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क पुष्य नक्षत्र स्वर्ण प्राशन संस्कार कैंप का आयोजन किया गया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने 130 बच्चों का स्वर्ण प्राशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 27 June 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
सीएसजेएमयू में 130 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्राशन

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र, आरोग्य क्लीनिक लालबंगला और राजकीय बाल गृह कल्याणपुर में शुक्रवार को निशुल्क पुष्य नक्षत्र स्वर्ण प्राशन संस्कार कैंप का आयोजन किया गया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने 130 बच्चों का निशुल्क स्वर्ण प्राशन किया। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को वर्षा ऋतु में खानपान के साथ बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में हल्का और सुपाच्य भोजन जैसे मूंग दाल, खिचड़ी, लौकी, तरोई, भिंडी, परवल आदि खाना चाहिए। नाशपाती, पपीता, अनार जैसे मौसमी फल का सेवन करना लाभकारी है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के लालन पोषण के बारे में समझाया।

राजकीय बाल गृह की शिक्षिका सुमन भी उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें