शेर-शेरनी और नीलगाय के बच्चे की बर्ड फ्लू रिपोर्ट निगेटिव
Kanpur News - कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू की एक और रिपोर्ट से राहत मिली है, जिसमें पांच जानवरों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। चिड़ियाघर प्रशासन अब आईवीआरआई की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट निगेटिव...

सुर्खाब का सैंपल मोर के बाद भेजा गया, अभी तक नहीं आया आईवीआरआई की रिपोर्ट मिलते ही खुल जाएगा चिड़ियाघर कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बर्ड फ्लू सैंपल की एक और रिपोर्ट ने चिड़ियाघर को बड़ी राहत दी है। पांच जानवरों की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। चिड़ियाघर प्रशासन को अब आईवीआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट निगेटिव मिली तो चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। शेरनी उमा की तबीयत नासाज होने पर चिड़ियाघर प्रशासन ने शेर शंकर और अजय के अलावा शेरनी नंदिनी के सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (निसाद) भोपाल भेजा था।
स्थानीय स्तर पर ब्लड की जांच में उमा को इंफेक्शन मिला था। इलाज के बाद शेरनी उमा स्वस्थ हो गई। फिर भी चिड़ियाघर प्रशासन को निसाद की रिपोर्ट का इंतजार था। इसके अलावा आपसी संघर्ष में जान गंवाने वाले नीलगाय के बच्चे का भी सैंपल निसाद गया था। रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। सुर्खाब का नहीं आई रिपोर्ट बर्ड फ्लू से शेर पटौदी और मोर की मौत के बाद चिड़ियाघर में सुर्खाब पक्षी ने भी दम तोड़ दिया था। सुर्खाब की मौत से पक्षी बाड़े में बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। लिहाजा, सुर्खाब का सैंपल तुरंत निसाद भेजा गया था। हैरानी की बात है कि बाद में भेजे गए सैंपल निसाद से आ गए, लेकिन सुर्खाब की रिपोर्ट नहीं आ सकी। 6 जून को 4 पशु-पक्षियों के सैंपल इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली भेजे गए थे। रिपोर्ट निगेटिव मिलते ही चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। श्रद्धा यादव, निदेशक कानपुर चिड़ियाघर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।