Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsAttempted Rape of Teenage Girl in Kakadev Kanpur - Neighbors Involved

घर में अकेली युवती से रेप का प्रयास

Kanpur News - कानपुर के काकादेव में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरTue, 24 Dec 2024 09:56 PM
share Share
Follow Us on
घर में अकेली युवती से रेप का प्रयास

कानपुर। काकादेव में किशोरी का घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता ने बताया कि सोमवार को वह पत्नी के साथ लखनऊ गए थे। घर पर 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। देर रात पड़ोसी युवक मौका पाकर घर में घुस गया और बेटी को दबोच लिया। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद बेटी ने फोन कर जानकारी दी। उन्होंने घर पहुंचने के बाद आरोपित के घर जाकर शिकायत तो उसने गाली-गलौज की। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें